सरहद पर लहराया स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का परचम
: शनिवार को सीमाई कस्बा बढ़नी में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का परचम लहराया।
सिद्धार्थनगर : शनिवार को सीमाई कस्बा बढ़नी में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का परचम लहराया। नागरिकों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता अपना कर ही स्वस्थ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। सीमाई नागरिकों से अपील किया गया कि नेपाल मित्र राष्ट्र है। ऐसे में नेपाल से आने वाले लोग यहां से बेहतर संदेश लेकर लाएं। यह तभी संभव है, जब हम जागेंगे।
नगर के प्रमुख अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रेश उपाध्याय सुबह करीब सात बजे अपनी टीम के साथ बढ़नी कस्बे पहुंच गए। स्वच्छता के लिए अभियान शुरू किया। इस बार उनका तरीका थोड़ा हटकर रहा। हाथों न झाड़ू थामी और न ही झाड़ियां काटनी शुरू की, बल्कि लोगों को जागरूक करना शुरू किया। भइया थोड़ा यहां का ख्याल करिए। आप अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है। पड़ोसी देश भी आपको देखता होगा। ऐसे में आगे बढि़ए और यहां से कुछ बेहतर संदेश दीजिए। उन्होंने लोगों को ग्लब्ज व मास्क थमाया। लोगों से कहा कि कम से कम अपने घर के सामने इर्द-गिर्द सफाई पर ध्यान दीजिए। इस दौरान कमल मित्तल, बनारसी लाल अग्रहरि, लिपटी लाल अग्रहरि, रामचंद्र त्रिपाठी, डा.अमृत मित्तल, श्रवण रुंगटा, अंचल गुप्ता, विष्णु मित्तल, माखन लाल, भुवनेश्वर शर्मा, डा.अर¨वद शुक्ल आदि मौजूद रहे।