हृदय गति रुकने से मुख्य आरक्षी की मौत
बांसी कोतवाली बांसी में तैनात मुख्य आरक्षी लक्ष्मण यादव (52) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम की है। वह गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अरकुराम घघडा के निवासी थे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 10:01 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : बांसी कोतवाली बांसी में तैनात मुख्य आरक्षी लक्ष्मण यादव (52) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम की है। वह गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अरकुराम घघडा के निवासी थे। वर्तमान में वह बांसी कोतवाली में मुख्य आरक्षी के पद पर सेवा दे रहे थे। शाम करीब पांच बजे कोतवाली में ही उनकी हालत बिगड़ी। पुलिस जवान उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर को रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें