सौ मीटर के परिधि में जा सकेंगे प्रत्याशी व मतदाता
ब्लाक प्रमुख चुनाव में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। इटवा में हुए विवाद के बाद वहां सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। एक सीओ के नेतृत्व में सात थानाध्यक्ष ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा 25 उप निरीक्षक दौ सौ आरक्षी और 15 महिला आरक्षी की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र पर अस्त्र- शस्त्र ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सिद्धार्थनगर : ब्लाक प्रमुख चुनाव में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। इटवा में हुए विवाद के बाद वहां सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। एक सीओ के नेतृत्व में सात थानाध्यक्ष ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा 25 उप निरीक्षक, दौ सौ आरक्षी और 15 महिला आरक्षी की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र पर अस्त्र- शस्त्र, ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि मतदान केंद्र के प्रवेश द्वारा पर ही चेकिग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इटवा कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। सभी वाहन ढेबरुआ से डायवर्ट कर शोहरतगढ़-सनई चौराहा से होकर गंतव्य को जाएंगे। डुमरियागंज से डायवर्ट होकर मिठवल बांसी होते हुए जाएंगे। सभी विकास खण्डों पर दो-दो थाना प्रभारी व निरीक्षक 10 उप-निरीक्षक, 45आरक्षी व मुख्य आरक्षी व पांच महिला आरक्षी लगाए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में छह क्षेत्राधिकारी, 26 थाना प्रभारी, 108 उप निरीक्षक, 575 आरक्षी व मुख्य आरक्षी व 60 महिला आरक्षी ड्यूटी में लगाई गई है। तहसील मुख्यालयों पर कर क्यूआरटी लगाई गई है। बांसी तहसील से जुड़े ब्लाक में शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश तथा क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने खेसरहा तथा बांसी ब्लाक का निरीक्षण किया तथा मतदान व मतगणना के दौरान कोई चूक न हो इसके लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। खेसरहा विकास खंड अंतर्गत कुल 96 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। बांसी ब्लाक में कुल 74 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतदान के लिए एक बूथ बनाया गया है। यहां भी मतगणना एक ही टेबल पर होगी। मिठवल ब्लाक पहले ही निर्विरोध हो चुका है। वैसे तो शनिवार को साप्ताहिक बंदी तथा प्रमुख पद के चुनाव को देखते हुए खेसरहा पुलिस ने बाजार के लोगों से दुकान बंद करने के लिए कहा है ।