Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश में चले ईंट पत्थर, हुई फायरिग

खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी के ग्राम पंचायत मदुआपुर के टोला बगहा में पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान चंद्रसेन सिंह तथा ग्रामीणों के बीच सोमवार रात नौ बजे खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। एक पक्ष से सात राउंड हवा में गोलियां भी चलाई गईं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 01:11 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 01:11 AM (IST)
चुनावी रंजिश में चले ईंट पत्थर, हुई फायरिग
चुनावी रंजिश में चले ईंट पत्थर, हुई फायरिग

सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी के ग्राम पंचायत मदुआपुर के टोला बगहा में पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व प्रधान चंद्रसेन सिंह तथा ग्रामीणों के बीच सोमवार रात नौ बजे खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। एक पक्ष से सात राउंड हवा में गोलियां भी चलाई गईं। 12 लोग घायल हुए। गांव पहुंची सकारपार चौकी पुलिस पर भी पथराव हुआ। उन्हें जान बचा कर भागना पड़ा। पांच थानों की फोर्स पहुंची, और लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीण गांव व घर छोड़कर भाग गए। मंगलवार दोपहर तक गांव में सन्नाटा फैला था। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने गांव में पहुंचकर हालत का जायजा लिया।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रसेन सिंह के परिवार के पास करीब बीस वर्ष से गांव की प्रधानी थी। लेकिन इस बार हुए चुनाव में वह हार गए। जब से वह हारे हैं तब से गांव के लोगों से खार खाए हैं। चुनाव में उन्होंने कुछ लोगों को रुपये भी बांटे थे। जिसे हारने के बाद वापस मांग रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार रात में भी कुछ लोगों से कहासुनी हुई। गांव के लोग एक जुट हो गए। पूर्व प्रधान के घर पहुंच पत्थर बाजी करने लगे। प्रतिक्रिया स्वरूप पूर्व प्रधान के लोग भी घर की छत पर चढ़ कर ईंट पत्थर चलाने लगे। एक पक्ष सात राउंड हवा में गोलियां भी चलाने की चर्चा गांव में है। घटना में पूर्व प्रधान चंद्र सेन सिंह के घर पर खड़ी स्कारपियो गाड़ी भी क्षति ग्रस्त हो गई। फोर्स के साथ पहुंचे सकारपार चौकी प्रभारी राजेश तिवारी पर भी ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया । संख्या बल कम होने के कारण पुलिस को भाग कर जान बचानी पड़ी। इसके बाद खेसरहा, बांसी ,उसका, मोहाना, जोगिया तथा मिश्रौलिया थाने की पुलिस पहुंच गई। तब भी ग्रामीण आक्रामक हो डटे रहे। पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। डर की वजह से ग्रामीण गांव छोड़ फरार हो गए। पुलिस की लाठियों से कुछ महिलाएं व पुरुष चुटहिल भी हुए हैं। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार दोपहर को पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद थी। घटना के बाद पूर्व प्रधान सिंह तथा दूसरे तरफ से अमर पाल यादव ने थाने पर तहरीर दी है। दोनों दोनों तरफ के करीब 50 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसओ खेसरहा ब्रह्मानंद गौड़ ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ईंट पत्थर चले हैं।। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चंद्र सेन सिंह के पक्ष से सात व दूसरे पक्ष से 12 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने कि पंचायत चुनाव को लेकर गांव में विवाद हुआ है। तीन अलग- अलग मुकदमें दर्ज किए गए हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिसबल की तैनाती की गई है।

सुरेश चंद्र रावत, एएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.