समाज को संगठित करने में जुटा ब्राह्माण छात्रसभा
पंडित चंदन दुबे ने ब्राह्माणों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए प्रदेश सरकार में समाज के साथ हो रहे भेदभाव अत्याचार खिलाफ आवाज बुलंद करने का एलान किया।
सिद्धार्थनगर : रविवार को खेसरहा ब्लाक के ऐचनी शिव मंदिर प्रांगण में ब्राह्माण छात्रसभा की बैठक हुई। इसमें संगठन को गतिशील कर समाज के लोगों को संगठित करने पर जोर दिया गया।
पूर्वांचल प्रभारी शिशिर शुक्ला व विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम शुरू हुआ। पंडित चंदन दुबे ने ब्राह्माणों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए प्रदेश सरकार में समाज के साथ हो रहे भेदभाव, अत्याचार खिलाफ आवाज बुलंद करने का एलान किया। उन्होंने प्रदेश में हो रही ब्राह्माण हत्याओं पर दुख व्यक्त किया। विकास मिश्रा, विजय दूबे, सत्य प्रकाश मिश्रा, जितेंद्र पाठक, शुभम मिश्रा, आकाश त्रिपाठी, शुभम शुक्ला, अतुल त्रिपाठी, प्रिस उपाध्याय आदि मौजूद रहे।