डीएम ने रक्तदान कर मरीज की बचाई जान
स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व पर डीएम दीपक मीणा ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। इसी बीच रक्त के अभाव में तड़प रही एक महिला मरीज को अपना ब्लड देकर उन्होंने जीवन दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 11:19 PM (IST)
सिद्धार्थनगर: स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व पर डीएम दीपक मीणा ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। इसी बीच रक्त के अभाव में तड़प रही एक महिला मरीज को अपना ब्लड देकर उन्होंने जीवन दिया। ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि शोहरतगढ़ क्षेत्र की सरिता डिलेवरी की मरीज एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसे बी पॉजिटिव ब्लड की तत्काल जरूरत थी। डीएम तत्काल ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान किए। उनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। डीएम के इस नेक कार्य की चारों तरफ सराहना हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें