विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अखिलेश के विजन से घबरा रही भाजपा, इन्हें तो श्रीराम भी माफ नहीं करेंगे' - सपा नेता ने खुलकर बोले तीखे शब्द

By PRASHANT KUMAR SINGH Edited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 26 Jan 2024 11:01 AM (IST)

सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने जिला कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर हमला ...और पढ़ें

'अखिलेश के विजन से घबरा रही भाजपा, इन्हें तो श्रीराम भी माफ नहीं करेंगे' - सपा नेता के तीखे शब्द
'अखिलेश के विजन से घबरा रही भाजपा, इन्हें तो श्रीराम भी माफ नहीं करेंगे' - सपा नेता के तीखे शब्द

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने गुरुवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विजन से भाजपा घबरा रही है। सपा ने पीडीए (पिछड़ा, अनुसूचित व अल्पसंख्यक) अभियान संचालित किया है। कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद की थी। उनके जन्म शताब्दी पर जन चौपाल लगाया जाएगा। इसमें प्रत्येक गांव व बूथ तक सपा के पदाधिकारी पहुंचेंगे और लोगों को सपा के रीति व नीति से अवगत कराएंगे।

'भगवान श्रीराम की आड़ में छिपने का प्रयास कर रही भाजपा'

सपा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने ये बातें जिला कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार प्रत्येक मोर्चा में विफल साबित हुई है। भगवान श्रीराम की आड़ में छिपने का प्रयास कर रही है। भगवान राम सभी के आराध्य हैं। इनके झूठ के कारण वह इन्हें माफ नहीं करेंगे।

भाजपा ने देश को जाति व धर्म के नाम पर विभाजित करने का प्रयास किया है। जाति जनगणना के नाम पर पीछे भाग रही है। आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में इनकी कोई आस्था नहीं है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करने में भाजपा के नेता लगे हैं।

सभी सरकारी संपत्तियों को बेच रहे हैं। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके लिए पीडीए पखवारा संचालित कर रहे हैं। इसमें सभी वर्ग व आधी आबादी को सपा कार्यकाल में हुए कामों को बताया जाएगा। उन्हें बताएंगे कि देश की तरक्की का रास्ता गांव से निकलता है।

भाजपा विकास नहीं करती है, वह दिमाग को भ्रमित करने का काम कर रही है। सड़क पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं और किसान अपने खेत की रखवाली में परेशान है। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बांसी मोहम्मद इद्रीश पटवारी, विभा शुक्ला, अब्दुल कलाम सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -

Gorakhpur: सीएम योगी लांच करेंगे कालेसर में आवासीय योजना, फरवरी में इस तारीख को होगा गोरखपुर का दौरा