यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gorakhpur: सीएम योगी लांच करेंगे कालेसर में आवासीय योजना, फरवरी में इस तारीख को होगा गोरखपुर का दौरा
Gorakhpur गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से कालेसर में आवासीय योजना लांच करने की तैयारी पूरी कर ली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से कालेसर में आवासीय योजना लांच करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 80 एकड़ में विकसित होने वाली इस योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के पहले सप्ताह में लांच कर सकते हैं। एक से तीन फरवरी के बीच कार्यक्रम हो सकता है।
इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा। एसडी इंटरनेशनल की ओर से लगभग 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। कंपनी की औद्योगिक इकाई के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उसी दिन भूमि पूजन भी किया जाएगा।
320 से अधिक होंगे भूखंड
गीडा की ओर से लंबे समय बाद आवासीय योजना लांच की जा रही है। कालेसर से जगदीशपुर फोरलेन बाईपास पर कालेसर में विकसित होने वाली इस योजना में विभिन्न आकार के लगभग 320 से अधिक भूखंड होंगे। योजना लांच होने के बाद इसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे।
सीएम के हाथों लांच होगी योजना
बता दें कि इसको लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री के हाथों कालेसर में आवासीय योजना लांच की जाएगी।
