याद किए गए पूर्व मंत्री धनराज यादव
पूर्व मंत्री धनराज यादव की 11वीं पुण्य तिथि पर भाजपाइयों ने उनके शिद्दत से याद किया। लॉकडाउन के बीच पार्टी के लोगों ने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री के कार्यों को याद करते हुए उनके जीवन आदर्श को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया।
सिद्धार्थनगर : पूर्व मंत्री धनराज यादव की 11वीं पुण्य तिथि पर भाजपाइयों ने उनके शिद्दत से याद किया। लॉकडाउन के बीच पार्टी के लोगों ने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री के कार्यों को याद करते हुए उनके जीवन आदर्श को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया। भाजपाइयों ने शारीरिक दूरी का पालन की अपील करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपाइयों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को रखते हुए उनके विचारों को पार्टी व समाजिक हितों के लिए अपनाने पर जोर दिया। पूर्व के मंत्री के पुत्र व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने बताया कि उनके उन्होंने गरीबों की सेवा के साथ ही जिले के विकास के लिए तत्परता से काम किया। कम समय में जिले को काफी कुछ दिया। हम सभी को उनके विचारों को जीवन में उतार कर काम करने की जरूरत है। शाम के समय जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव, भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, महेश वर्मा, कुलदीप आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।