मुख्यमंत्री ने बिस्कोहर बाजार को दिया तोहफा : डा. सतीश
आगामी 9 दिसंबर को बिस्कोहर बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को भाजपा मंडल इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सीएम के आगमन की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसके लिए सदस्यों में जिम्मेदारियां बांटी गई।
सिद्धार्थनगर :
आगामी 9 दिसंबर को बिस्कोहर बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को भाजपा मंडल इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सीएम के आगमन की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम ऐतिहासिक हो, इसके लिए सदस्यों में जिम्मेदारियां बांटी गई।
बैठक में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि राजकीय डिग्री कालेज के बाद नगर पंचायत का दर्जा देकर मुख्यमंत्री जी ने बिस्कोहर वासियों को दो बड़ा तोहफा देने का काम किया है। इन दोनों कार्यों के शिलान्यास के लिए वह स्वयं यहां की धरती पर पधार रहे हैं। यह सौभाग्य की बात है, कि नगर पंचायत के बाद तुरंत महाराज जी का आगमन यहां हो रहा है। सभी लोग उनके कार्यक्रम को लेकर पूरी ताकत से जुट जाएं। समय बहुत कम है, इसलिए जिन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारियां दी गई है, उसका निर्वाहन अभी से शुरू कर दें।
मंडल अध्यक्ष श्रवण गिरी ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय जनता में भी मुख्यमंत्री के प्रोग्राम को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है। बरसों पुराना सपना यहां के लोगों का साकार हुआ है। अजय गुप्ता, सुधीर तिवारी, संजय सिंह, शिवजी तिवारी, प्रभात जायसवाल, गजेन्द्र प्रताप सिंह, राजू गुप्ता, रमेश पाण्डेय, पप्पू सिंह, चंद्र प्रकाश, मारूती नंदन मौर्या, अरूण तिवारी, सुल्ताना अवस्थी, सत्य नारायण दुबे, अनूप पाण्डेय, द्ददन पाण्डेय, विनोद वर्मा, लवकुश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।