भाजपा एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी : इंद्रवास सिंह
बुधवार को डुमरियागंज मंडल के समस्त बूथों चुनाव के लिए मंगल कार्यशाला की बैठक महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में पचहत्तर फीसद से अधिक स्थानों पर भाजपा सरकार है वो पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और भरोसे का परिणाम है।
सिद्धार्थनगर : बुधवार को डुमरियागंज मंडल के समस्त बूथों चुनाव के लिए मंगल कार्यशाला की बैठक महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में पचहत्तर फीसद से अधिक स्थानों पर भाजपा सरकार है, वो पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और भरोसे का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक तरीक से बूथ, मंडल सेक्टर व जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। जिससे यह स्पष्ट है कि ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है। अजय पाण्डेय, राजू पाल, अशोक अग्रहिर, ब्रहम प्रकाशचौधरी, चंद्रभान अग्रहिर, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, राम प्रकाश गौतम, भोला श्रीवास्तव, सतीश चंद, रमेश सोनी, गौरव मिश्रा, माधुरी, हरीश पाण्डेय, रमेश आदि लोग मौजूद रहे।