Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान : दर्शना

सिद्धार्थनगर : देश की बीजेपी सरकार ने 146 योजनाओं में 51 योजनाएं महिलाओं के लिए बनाई। विकास के साथ म

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:16 PM (IST)
भाजपा सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान : दर्शना
भाजपा सरकार ने दिया महिलाओं को सम्मान : दर्शना

सिद्धार्थनगर : देश की बीजेपी सरकार ने 146 योजनाओं में 51 योजनाएं महिलाओं के लिए बनाई। विकास के साथ महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में गंभीर कदम उठाए। सच ये है कि भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान देने का काम किया।

loksabha election banner

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कही। सोमवार को जीजीआइसी मैदान पर महिला मोर्चा सम्मेलन में दर्शना ने कहा कि महिलाओं के समक्ष चुनौतियां बढ़ गई है, इसलिए सभी लोग इसका मुकाबला करें। भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है, जबकि विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने में लगा है। विकास के लिए उन्होंने पुन: बीजेपी की सरकार केंद्र में बनाने हेतु आह्वान किया।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि विकास की राह में महिलाओं की भूमिका अग्रणी रहती है। मातृशक्ति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और देश में नया कीर्तिमान रचने में सहयोग दें। जिससे केंद्र में मोदी सरकार प्रचंड बहुमत से बन सके। डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा नेता आजम खां ने जिस तरह महिलाओं पर अपमान जनक टिप्पणी की है, वह घोर निदनीय है। इस चुनाव में आजम को जनपद सिद्धार्थनगर में घुसने नहीं दिया जाएगा। इटवा विधायक सतीश द्विवेदी ने दावा किया कि केंद्र में पुन: पूर्णबहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

आयोजक मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनी पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया। जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, दुर्गा राय, राम कुंवर, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, राजू श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, मोनी पाण्डेय, सुजाता सिंह, कुमकुम सिंह, ममता, बीना देवी, नरेन्द्र श्रीवास्तव, अजय पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, गौरव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.