कार्यकर्ताओं के बलबूते भाजपा फिर बनाएगी सरकार
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर हुई। जिसमें मंडल के सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मंडल के सभी बूथों की समितियों के गठन पश्चात प्रपत्र को जमा किया गया तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए सदस्य बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई।
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सेक्टर व बूथवार जानकारी ली। कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। प्रत्येक बूथ प्रभावी एवं क्रियाशील हो इसको लेकर बूथ समितियों का गठन एवं उनका सत्यापन गहनता पूर्वक करना होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर लग जाएं। साथ ही केंद्र अथवा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र विश्वकर्मा को किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं सुमित्रा जायसवाल को महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया । 22 सितंबर को सीएचसी बर्डपुर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर बल दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजकुमारी पाण्डेय, जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष नीतीश पांडेय, मुन्नी देवी, अम्बरीष जायसवाल, अमित उपाध्याय, सुनील यादव, हरिशंकर तिवारी, श्यामप्रकाश जायसवाल, चंद्रप्रकाश धर दिवेदी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, त्रियुगी नारायण दुबे, अर¨वद तिवारी, उर्मिला मिश्रा, सबलू साहनी, जयराम यादव, रामनरेश पाल, अर¨वद तिवारी, विजय चौरसिया, लक्ष्मण चौधरी, हरीश धुरिया, रुद्रनारायण चौधरी, देवेंद्र चौधरी, रामनेवास विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।