Move to Jagran APP

भगवा यात्रा से जगाया देश भक्ति का अलख

कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र के रामपुर चौराहे से रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में तिरंगा एवं भगवा यात्रा निकाली गई। यह रामपुर से प्रारम्भ होकर मोहाना चौरहा यादव पुर चौराहा पिकौरा सड्डा होते हुए सेखुइया चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 10:40 PM (IST)
भगवा यात्रा से जगाया देश भक्ति का अलख

सिद्धार्थनगर : कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र के रामपुर चौराहे से रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में तिरंगा एवं भगवा यात्रा निकाली गई। यह रामपुर से प्रारम्भ होकर मोहाना चौरहा, यादव पुर चौराहा, पिकौरा, सड्डा होते हुए सेखुइया चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि के कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि तिरंगा एवं भगवा यात्रा निकालने का मकसद लोगों को अपनी संस्कृति एवं देश भक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस तरह के आयोजनों से लोगों मे राष्ट्रवादी विचार धारा का प्रवाह होता है।

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि यात्रा से लोगों के दिलो में देश प्रेम का जज्बा पैदा होगा। राष्ट्रविरोधी तत्वों के हौसले धराशायी होते हैं। सीमा पर दुश्मनों से लड़ने वाले हमारे वीर जवान सैनिकों का हौसला बुलंद होता है। हम अपने देश की आन बान शान के लिए लगातार तिरंगा एवं भगवा यात्रा का आयोजन करते रहेंगे। यात्रा के दौरान युवाओं जोश भरे आवाज में भारत माता की जय राष्ट्रवादी नारे लगा रहे थे। यात्रा में शामिल बाइक सवार भगवा ध्वज एवं तिरंगा हाथों में लेकर लहरा रहे थे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं शिवपति नगर ग्राम प्रधान राकेश साहू ने किया। ग्राम प्रधान बर्डपुर नंबर विजय चौरसिया, संतलाल चौधरी, बाबूलाल उर्फ होली, राजेश जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, सन्तोष, वीरेन्द्र, महेंद्र, जगदीश, संजय, विजय, अजय गुप्ता, बृजेश, नरेंद्र, बृजेश चौधरी, राजेश, रोहित, रमेश, बनवारी, सुखराज, पुजारी, सर्वजीत, तौलन, महेंद्र आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.