Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने देखी जलजमाव की समस्या

मंत्री ने कहा कि समस्या तो विकट है पर थोड़ा इंतजार करें इसका स्थायी समाधान कराया जाएगा। समुचित तरीके से नाली का निर्माण होगा। नगर प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं फिलहाल त्वरित तरीके से जल निकासी कराएं इसके बाद नाली निर्माण कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 13 Jun 2021 10:49 PM (IST)
Hero Image
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने देखी जलजमाव की समस्या

सिद्धार्थनगर: हल्की बारिश में बिस्कोहर नगर की स्थिति नारकीय हो गई। प्रमुख मार्ग सहित बाजार में जलजमाव की समस्या पैदा हो गई। लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया। जानकारी मिलने पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश द्विवेदी निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। नगर प्रशासन के जिम्मेदारों को फोन मिलाकर समस्या समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि समस्या तो विकट है पर थोड़ा इंतजार करें, इसका स्थायी समाधान कराया जाएगा। समुचित तरीके से नाली का निर्माण होगा। नगर प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल त्वरित तरीके से जल निकासी कराएं, इसके बाद नाली निर्माण कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। पुल के पास एकत्रित कचरे की सफाई कराने के लिए भी हिदायत दी गई है। नगर निकाय का दर्जा मिल गया है, यहां की सभी समस्याएं दूर होंगी। विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हो गई है। अब सड़क, नाली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर कार्य कराया जाएगा। विकास जायसवाल, सुरेश प्रजापति, किशन जायसवाल आदि मौजूद रहे।

मंत्री ने इटवा निरीक्षण भवन में जनता की समस्याओं को सुना। सड़क, बिजली, आवास आदि समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेते हुए शीघ्र ही इसका निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता की समस्याएं त्वरित निस्तारित की जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इटवा में सड़कों की दिशा में हुए कार्यों तथा बंधों की सुरक्षा के लिए उठाए कदम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।