विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये जागरूक किए गए छात्र
सिद्धार्थनगर : शुक्रवार को विकास खंड अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय भारतभारी के छात्र-छात्राओं को विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये से विज्ञान विषय के तमाम महत्वपूर्ण ¨बदुओं पर जागरूक किया गया। प्रदर्शनी को दिखाते हुए उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई
सिद्धार्थनगर :
शुक्रवार को विकास खंड अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय भारतभारी के छात्र-छात्राओं को विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये से विज्ञान विषय के तमाम महत्वपूर्ण ¨बदुओं पर जागरूक किया गया। प्रदर्शनी को दिखाते हुए उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के माध्यम से इन दिनों विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से स्कूली बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विज्ञान प्रदर्शनी से सुसज्जित बस आज उक्त विद्यालय में पहुंची। जिसका शुभारंभ करते हुए प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने कहा कि विज्ञान सम्पूर्ण मानव जाति के लिए वरदान है। भारत सरकार द्वारा इस तरह की जो पहल की गई है, वह सराहनीय है। इससे हमारे देश के बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा काफी ज्यादा बढ़ेगी। विज्ञान प्रदर्शनी के कोऑर्डिनेटर मेंहदी हसन ने बच्चों को बस के अंदर लगे मॉडल जैसे-सूक्ष्मदर्शी,वर्षा जल संग्रहण, मिसाइल, गर्म हवा का गुब्बारा आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शारदा प्रसाद चौधरी, मदन मोहन लाल, मोहम्मद उस्मान, दिलकश जहाँ, जगतराम आदि उपस्थित रहे।