अपना दल विधायक अमर सिंह ने अपनी सरकार पर ही साघा निशाना
बेबाक बोल के लिए मशहूर होते जा रहे शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर ¨सह ने योगी सरकार पर रविवार को फिर से निशाना साधा। कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी उसे निराशा हाथ लगी है। भ्रष्टचार पर अंकुश नहीं है। थाना, तहसील, कलेक्ट्रेट में परेशानहाल लोक चक्कर लगा रहे हैं। हमें क्षेत्र में घेरेबंदी का सामना करना पड़ता है। ये तो रामराज्य नहीं है।
सिद्धार्थनगर: बेबाक बोल के लिए मशहूर होते जा रहे शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर ¨सह ने योगी सरकार पर रविवार को फिर से निशाना साधा। कहा कि जनता ने जिस उम्मीद से प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी उसे निराशा हाथ लगी है। भ्रष्टचार पर अंकुश नहीं है। थाना, तहसील, कलेक्ट्रेट में परेशानहाल लोक चक्कर लगा रहे हैं। हमें क्षेत्र में घेरेबंदी का सामना करना पड़ता है। ये तो रामराज्य नहीं है।
सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित अपना दल एस की संरक्षक व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित करीब आठ विधायक व एक प्रदेश सरकार के मंत्री की मौजूदगी में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद विधायक ने यह बातें कहीं। कहा कि आए दिन प्रशासनिक अमले की हरकतों से जनता उन्हें पकड़ लेती है। शासन में भी अपनी पीड़ा दर्ज करा चुका हूं और सरकार के मुखिया से भी दर्द बयां किया है। बावजूद इसके तस्वीर यथावत है। कहा कि कुछ अफसर तो पिछली सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रहे हैं। उन्हें वर्तमान सरकार की जरा भी परवाह नहीं। पिछले साल की बाढ़ से उपजी त्रासदी को याद कर उन्होंने कहा कि तब मुख्यमंत्री जी आए। स्टीमर पर बैठ कर सर्वाधिक प्रभावित गांवों तक गए। घोषणा की थी कि अगली बारिश के पूर्व बाढ़ से बचाव के सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए जाएंगे। मगर, ऐसा कुछ धरातल पर अब तक नहीं दिखा कि मन को बाढ़ से बच जाने की तसल्ली हो। जबकि मानूसन आने में चंद दिन बाकी है।
उन्होंने कहा कि सहयोगी दल होने के नाते उनका यह जिम्मा है कि जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं। इसीलिए ¨सचाई मंत्री से लगायत मुख्यमंत्री तक पत्राचार किया है।