Move to Jagran APP

अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू, कैसे होगी धान खरीद

यूपी फूड एण्ड सिविल सप्लाइज इंसपेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी मार्के¨टग व आपूर्ति निरीक्षक सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते न सिर्फ धान खरीद व्यवस्था ठप हो गई है, बल्कि पीडीएस के भी कोई काम नहीं किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:31 PM (IST)
अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू, कैसे होगी धान खरीद
अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू, कैसे होगी धान खरीद

सिद्धार्थनगर : यूपी फूड एण्ड सिविल सप्लाइज इंसपेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी मार्के¨टग व आपूर्ति निरीक्षक सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते न सिर्फ धान खरीद व्यवस्था ठप हो गई है, बल्कि पीडीएस के भी कोई काम नहीं किए जाएंगे। एजेंसी व मिलर्स के विवाद का पेंच पहले से ही फंसा है, ऐसे में मार्के¨टग विभाग के अधिकारियों द्वारा हड़ताल पर जाने से धान खरीद व्यवस्था क्या होगा, फिलहाल इसका जवाब प्रशासन के लोग ही दे पाएंगे।

loksabha election banner

खाद्य एवं रसद विभाग के व्याप्त समस्याओं, संसाधन विहीनता, अतार्कित खरीद नीति, तकनीकी कर्मियों के आधार पर कार्मिकों के उत्पीड़न की कार्यवाही, वेतन विसंगतियों के निराकरण आदि ¨बदुओं पर एसोसिएशन निरंतर मांग कर रहा है। संगठन द्वारा मांगों से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री, विभाग के मंत्री, मुख्य सचिव समेत विभागीय अधिकारियों को दिया गया, परंतु कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई, जिस पर खाद्यायुक्त कार्यालय द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया। अपर आयुक्त प्रशासन व अपर आयुक्त विपणन के बीच वार्ता हुई, मगर सिर्फ मौखिक आश्वासन दिया गया। वार्ता में कोई सकारात्मक प्रतिफल न निकलने से दोनों विभागों के अधिकारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी है। एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष/क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश ¨सह ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज से कार्य बहिष्कार व हड़ताल शुरू की गई है। संपूर्ण राज्य में न तो धान की खरीद की जाएगी, न ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न/मिट्टी तेल की उठान व लाभार्थियों में इसका वितरण ही किया जाएगा, जब संगठन की मांगें नहीं मानी जाती, हड़ताल जारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.