वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर आय करें दोगुना
कृषि कल्याण अभियान द्वितीय फेज के अन्तर्गत शुक्रवार को विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत पलिया टेकधर में किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रशिक्षित करते हुए वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। कहा इससे आय दोगुना होगा
सिद्धार्थनगर: कृषि कल्याण अभियान द्वितीय फेज के अन्तर्गत शुक्रवार को विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत पलिया टेकधर में किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रशिक्षित करते हुए वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। कहा इससे आय दोगुना होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप निदेशक कृषि डा. पीके कनौजिया ने कहा कि किसानों को बेहतर उत्पादन लेने के लिए वैज्ञानिक पद्धति से खेती करनी चाहिए। जब भी जरूरत समझें वैज्ञानिक से संपर्क कर विधि व अन्य जरूरी जानकारी ले सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा यंत्र, दवा, बीज आदि अनुदान पर उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए किसान पंजीकरण जरूरी है। मिट्टी की जांच रिपोर्ट मिलने पर उसी के हिसाब से खाद व अन्य का प्रयोग करें। इसके लिए सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्यकार्ड वितरण किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डा. मिथलेश कुमार पांडेय, डा. प्रदीप कुमार, डा. एसके मिश्रा और नीलम ¨सह द्वारा सब्जियों की वैज्ञानिक खेती, मशरूम उत्पादन, तकनीक, मौनपालन, गृहवाटिका के साथ साथ समसामयिक विषयों जानकारी दी। प्रशिक्षण मे 80 महिला व पुरुष कृषकों ने भाग लिया। सभी कृषक को कुशल फसल अवशेष प्रबंधन की तकनीक जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद मिश्र, ग्राम प्रधान सुभाष गौतम व किसान मौजूद रहे।