तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा काजी में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई तालाब में मछली मारने के लिए गए थे। ग्राम पोखरा काजी निवासी व पांच पुत्रों के पिता अब्बास रिजवी ने तालाब में मछली पालन किया
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा काजी में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई तालाब में मछली मारने के लिए गए थे।
ग्राम पोखरा काजी निवासी व पांच पुत्रों के पिता अब्बास रिजवी ने तालाब में मछली पालन किया है। इंटर के छात्र दोनों बड़े पुत्र क्रमश: फरहान और रेहान मछली मारने के लिए तालाब पर गए थे। कुछ मछली मारने के बाद फरहान तालाब से बाहर निकल आया। रेहान जाल समेटने के दौरान गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए फरहान ने तालाब में छलांग लगा दी। भाई को बचाने में वह भी डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बाहर निकाला। प्रभारी सीओ डुमरियागंज श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों भाइयों की तालाब में डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पंचनामा करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।