एबीवीपी की कार्यकारिणी गठित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज कार्यकारिणी का गठन शनिवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर मिथलेश अग्रहरि का मनोनयन किया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रियंका यादव माया मौर्या रमाकांत यादव अभिषेक सिंह और राजकुमार को सौंपी गई है।
जासं, सिद्धार्थनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज कार्यकारिणी का गठन शनिवार को हुआ। अध्यक्ष पद पर मिथलेश अग्रहरि का मनोनयन किया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रियंका यादव, माया मौर्या, रमाकांत यादव, अभिषेक सिंह और राजकुमार को सौंपी गई है।
जिला प्रमुख एबीवीपी डा. रत्नाकर पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना सन 1949 में हुई। संगठन सदैव छात्र हित, देश हित एवं समाज हित के लिए कार्य कर रहा है। नगर अध्यक्ष दीपक देव ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में विद्यार्थी परिषद आज पूरे देश में काम कर रहा है। कार्यकारिणी में मंत्री पद पर सुरेश गुप्ता, सहमंत्री पर नीरज कुमार रस्तोगी, नीरज मद्धेशिया, प्रिया अग्रहरि, विशाल पाल व अशोक शर्मा, कला मंच प्रमुख पर वंशिका जायसवाल, सह कला मंच प्रमुख पर प्रियंका वर्मा का मनोनयन किया गया। प्रबंध समिति का चुनाव कल
पीपुल्स इंटर कालेज डुमरियागंज में विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव 24 जनवरी दिन रविवार को होगा। जानकारी देते हुए अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि साधारण सभा के सभी सदस्यों की उपस्थित जरूरी है। चुनाव में जिला विद्यालय निरीक्षक के नामित पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।
--
बेमतलब साबित हो रहा बैंक एटीएम
बेवां चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का एटीएम आए दिन बंद रहता है जिससे एटीएम कार्ड उपभोक्ताओं को धन निकासी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सुरेश कुमार व गुलजार एटीएम के पास पैसा निकालने के लिए मिले। दोनों ने बताया कि एटीएम बंद रहने से डुमरियागंज तक दौड़ना पड़ता है।
--
आज निकलेगी संदेश यात्रा
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर मित्र संघ के द्वारा भारतभारी से लेकर खोरिया रघुवीर सिंह चौराहे तक सुभाष संदेश पद यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम सुबह 12 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया है। मित्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में यह संदेश यात्रा पूरे वर्ष क्रमवार चलती रहेगी।