Move to Jagran APP

6 महीने की गर्भवती की गला रेतकर हत्या, गांव में लाश मिलने से सनसनी- पुलिस को शक पति ने मारा

इटवा थाना के पाली गांव में महिला का शव मिला। जिसके गले पर चोट के निशान है। पुलिस व मेरे द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पता चला है कि महिला का विवाह करीब चार वर्ष पहले हुआ है। अभी तक छानबीन में पता चला है कि पति ने ही हत्या की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Published: Sun, 31 Mar 2024 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2024 11:36 AM (IST)
6 महीने की गर्भवती की गला रेतकर हत्या, गांव में लाश मिलने से सनसनी- पुलिस को शक पति ने मारा

जागरण संवाददाता, इटवा : इटवा थानांतर्गत ग्राम बेलहसा पाली में दिल दहला देने वाला घटना हुई। करीब 22 वर्षीय विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस फोर्स के साथ सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस कप्तान भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। विवाहिता करीब छह माह की गर्भवती बताई गई है। प्रथम दृष्टया पति पर हत्या का शक जताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

loksabha election banner

सुबह मिली लाश 

रविवार सुबह करीब 7.15 बजे ग्राम बेहलसा पाली में महिला मृत अवस्था में मिली। गले रेता हुआ था और काफी खून बहा था। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई।

होली पर आई हुई थी मायके

थोड़ी देर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह भी पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। मृतका की पहचान कोमल पत्नी शिव पूजन के रूप में हुई। बताया गया कि पाली गांव कोमल का मायका है। जबकि शादी इटवा थाना के ही इटवा बक्शी गांव में हुई थी। होली पर विवाहिता मायके आई हुई थी।

रात में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्यारा पति बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। इटवा थाना के पाली गांव में महिला का शव मिला। जिसके गले पर चोट के निशान है। पुलिस व मेरे द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पता चला है कि महिला का विवाह करीब चार वर्ष पहले हुआ है। अभी तक छानबीन में पता चला है कि पति ने ही हत्या की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 प्राची सिंह,पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.