ईश्वर के प्रति थी अटूट आस्था
सिद्धार्थनगर : अपर जिलाधिकारी के पेशकार गिरीश चन्द्र मिश्रा का कहना है कि मेरी मां ईश्वर के प्रति अट
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 11:15 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : अपर जिलाधिकारी के पेशकार गिरीश चन्द्र मिश्रा का कहना है कि मेरी मां ईश्वर के प्रति अटूट आस्थावान एवं धार्मिक प्रवृत्ति की थी। आज भी उनके विचार हमें सही मार्ग पर चलने एवं सत्कर्म के लिए प्रेरित करते रहते हैं। पैतृक गांव ग्राम गजहडा जाने पर उनकी यादें बरबस आंखों में सजल कर देती है। उनके असमय निधन से हुई कमी की पूर्ति संभव नहीं है। पितृपक्ष में सपरिवार उन्हें अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धाजंलि समर्पित करते हैं। साथ ही दैनिक जागरण के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने तर्पण जैसे कालम को शुरू कर जन भावनाओं के महत्व को प्राथमिकता दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें