Move to Jagran APP

नेपाल के सीमाई क्षेत्र में फंसे 120 भारतीय मजदूर

लाकडाउन घोषित होने के बाद यह लोग सीमा नहीं पार कर सके।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 09:30 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 09:30 PM (IST)
नेपाल के सीमाई क्षेत्र में फंसे 120 भारतीय मजदूर

सिद्धार्थनगर : नेपाल के कपिलवस्तु जिला के पकड़ी बाजार में 120 भारतीय फंसे हुए हैं। यह सभी मध्यप्रदेश के जिला सागर के निवासी हैं। इनमें 50 पुरुष, 30 महिला व 40 बच्चे शामिल हैं। यह लोग नेपाल में लोहा को गलाने के बाद उससे औजार बनाने का काम करते हैं।

loksabha election banner

नेपाल प्रशासन ने इन लोगों को संज्ञान में लिया। सभी को पकड़ी बाजार स्थित स्कूल में क्वारंटाइन कराया गया है। इनके भोजन की भी व्यवस्था कराई। सीमाई क्षेत्र में फंसे लोगों में रमेश लोगड़िया, भूरे, रामस्वरूप, संतरा, गौरा, मक्खन, गीता, गब्बर, सुमेर, राधा, मुकेश, गोलू, अमर, विष्णु आदि है। बढ़नी बाजार में मुंबई से आए दो परिवार फंसे हैं। दोनों परिवार के मुखिया रेलवे कर्मी हैं। इनका नाम नितिन व डा. होमी जोल है। यह परिवार के साथ लुम्बिनी भ्रमण के लिए निकले थे। वापस लौटते समय बढ़नी में लाकडाउन घोषित हो गया। परिवार समेत एक होटल में रुके हैं। इनके पास रुपये समाप्त होने लगा। बढ़नी चौकी की पुलिस ने बैंक कर्मियों से मिलकर इनके खाता में धन मंगवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.