हाइवे पर गिरा पेड़
सिद्धार्थनगर :बांसी से जिला मुख्यालय जाने वाले एनएच 233 मार्ग पर सोनखर चौराहे के पास आम का विशालकाय
सिद्धार्थनगर :बांसी से जिला मुख्यालय जाने वाले एनएच 233 मार्ग पर सोनखर चौराहे के पास आम का विशालकाय पेड़ जड़ सहित गिर गया जिससे जिला मुख्यालय जान दुरुह हो गया। सायं जब वन विभाग के लोगों ने पेड़ काट कर हटाया तभी सुबह से खडे़ वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इसी प्रकार बांसी से बस्ती जाने वाले मार्ग पर डिड़ई के पास सुबह 10 बजे के करीब तीन पेड़ मार्ग पर गिर गये। इससे बस्ती जाने वाले हल्के वाहन तो ग्रामीण मार्गो से होकर निकलते रहे पर भारी वाहनों की कतारें सायं तक लगी रहीं। बांसी इटवा मार्ग पर बेलबनवा व बहादुर गंज चौराहे के पास भी पेड़ गिरने से आवागमन चार घंटे तक ठप रहा है। गोरखपुर मार्ग पर बहबोल व बेलौहा के पास भी कई पेड़ गिरे जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।