नारी सुरक्षा व नारी सम्मान से ही चमकेगा हिदुस्तान
मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल द्वारा विभिन्न
श्रावस्ती : मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल द्वारा विभिन्न कस्बों, क्षेत्र, बाजार, मॉल, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया गया। सभी को हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई।
एसपी अरविद कुमार मौर्य के निर्देशन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। नारी सुरक्षा दल ने बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून व नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता के लिए-108, पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं व बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार श्रावस्ती : जिले में अपराधों की रोकथाम, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अरविद कुमार मौर्य के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एएसपी बीसी दूबे व सीओ हौसला प्रसाद के नेतृत्व में देर रात मल्हीपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जमुनहा कस्बे में दबिश देकर जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अवध राम निषाद निवासी विसवरिया मोहम्मद नगर थाना रामगांव, पप्पू निवासी नानपारा जिला बहराइच, नेवराज निवासी सुरजीगांव नेपालगंज जिला बांके राष्ट्र नेपाल, दिनेश कुमार वर्मा निवासी परसोहना थाना मल्हीपुर व अब्दुल रहमान निवासी नाजिरपुरा हलवाई धर्मशाला कोतवाली नगर जिला बहराइच शामिल हैं। जामा तलाशी व फड़ से ताश के पत्ते व 1,46,250 रुपये बरामद किया गया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल रवाना कर दिया।