विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, मोबाइल चार्ज लगाते समय हुआ हादसा

Published: Sun, 23 Aug 2026 02:35 PM (GMT+05:30)

श्रावस्ती के उत्तरपुरवा गांव में मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिवार ने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के सिटकहना के उत्तरपुरवा गांव स्थित मायके में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव को ससुराल लाकर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

भिनगा क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी संगीता नाग पंचमी पर्व पर अपने मायके उत्तरपुरवा गांव गई थी। यहां शनिवार की सुबह घर में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए विद्युत बोर्ड में चार्जर लगा रही थी।

इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। इसके बाद शव को अपने घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- श्रावस्ती: खेती से कमाई की नई राह, फल, फूल और सब्जियों के लिए सरकार देगी मुफ्त बीज