विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती: खेती से कमाई की नई राह, फल, फूल और सब्जियों के लिए सरकार देगी मुफ्त बीज

Published: Sat, 22 Aug 2026 08:45 AM (IST)

श्रावस्ती में एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत किसानों को फल, फूल और सब्जियों की खेती के लिए मुफ्त बीज ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. एकीकृत बागवानी योजना के तहत किसानों को मुफ्त बीज मिलेंगे।

  2. फल, फूल, शाकभाजी और मसालों की खेती पर मिलेगा लाभ।

  3. ऑनलाइन पंजीकरण कर 'पहले आओ, पहले पाओ' पर योजना का लाभ।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। एकीकृत बागवानी विकास योजना, सीएम औद्यानिक विकास कार्यक्रम तथा अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना के तहत फल-फूल, शाकभाजी व अन्य फसलों की खेती के लिए लक्ष्य मिला है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर किसान इसका लाभ ले सकते हैं। बीज अथवा पौधे व अन्य सामग्री किसानों को नि:शुल्क मिलेगी। न्यूनतम ढाई बीघे व अधिकतम 25 बीघे तक की खेती पर योजना का लाभ मिलेगा।

जिला उद्यान अधिकारी संतोष दूबे ने बताया कि फल क्षेत्र विस्तार के तहत नवीन राेपण के लिए 31 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। शाकभाजी विस्तार व मचान विधि के लिए 116 हेक्टेयर, मसाला क्षेत्र विस्तार के तहत लहसुन-प्याज आदि के लिए 193 हेक्टेयर, फूल की खेती के लिए 21.5 हेक्टेयर, औषधीय फसलों के लिए एक हेक्टेयर, मौन पालन दो इकाई, सिंघाड़ा के लिए एक हेक्टेयर, घेरबाड़, फ्रूटकवर, जीर्णोद्धार के लिए 105 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है।

इसके अलावा मशरूम उत्पादन, वर्मी पेड, ट्रैक्टर व पावर टिलर, नेपसेक स्प्रेयर, शंकर शिमला मिर्च उत्पादन तथा ड्रिप मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर व लाज बैल्यू रेनगन के लिए भी लक्ष्य मिला है।किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में लाल निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही राप्ती, नदी का जलस्तर देख दहशत में लोग; रिकॉर्ड 22 MM बारिश दर्ज