फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 12:05 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:08 AM (IST)
संसू,महसी (बहराइच): हरदी थाना क्षेत्र के घारा गांव में कमरे के अंदर फंदे से विवाहिता का शव लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव निवासी मजीद का कहना है कि बुधवार की रात उसकी 22 वर्षीय बहू मैशूरनिशा खाना खाकर कमरे में लेट गई। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला। परिवारजनों से खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। एसओ आरपी यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मायके पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें