विकास की बांट जोह रहे जिले में उम्मीद की किरण
श्रावस्ती : केंद्रीय कैबिनेट ने बहराइच और खलीलाबाद के बीच नई रेल लाइन को मंजूरी प्रदान की है। इसके ब
श्रावस्ती : केंद्रीय कैबिनेट ने बहराइच और खलीलाबाद के बीच नई रेल लाइन को मंजूरी प्रदान की है। इसके बाद जिलेवासियों को विकास की बांट जोह रहे प्रदेश के इस पिछड़े जिले में भी विकास की किरण पहुंचने की उम्मीद जगी है। केंद्र के इस निर्णय से रेलवे मानचित्र पर जिला भी अब दस्तक देने लगेगा। इससे यहां के बाशिंदों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
जिले में रेल लाइन बनने से सामाजिक आर्थिक व औद्योगिक विकास होगा। साथ ही यह जिला सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।
-दिनेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद।
जिले के विकास में परिवहन सुविधाओं की मुख्य भूमिका होती है। रेल लाइन बिछने से पर्यटन की दृष्टि से जिले में विकास की किरण पहुंच सकेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों का भी विकास होगा।
-शिवपूजन सिंह, पूर्व डीजीसी, श्रावस्ती।
जिला गठन के 21 वर्ष बाद भी जिले का अपेक्षित विकास न होने के पीछे परिवहन सुविधाओं का अभाव था। रेल सुविधा होने से जिले में विकास होगा। जिला भी रेलवे मानचित्र पर आ सकेगा।
-पंकज मिश्र, संयोजक श्रावस्ती को रेल से जोड़ो संघर्ष समिति।
जिले में रेलवे लाइन की घोषणा होने से सभी वर्ग खुश हैं। लंबे समय से जिलेवासी इसकी मांग कर रहे थे। केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी देकर जिले के विकास को गति प्रदान की है।
-चुन्नी लाल यादव, अध्यक्ष, मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती।