घर में घुसकर दबंगों ने सास- बहू को पीटा
घर में घुसकर दबंगों ने सास- बहू को पीटा
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:09 AM (IST)
श्रावस्ती: भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दबंगों ने दिव्यांग महिला पर हमला बोल दिया। बचाव में दौड़ी सास की भी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
अकबरपुर गांव निवासी दिव्यांग महिला रीता देवी के पति की मौत पिछले वर्ष आई बाढ़ में हो गई थी। रीता एक पैर से दिव्यांग भी है। पति की मौत के बाद वह अपने सास बड़का के साथ ही घर में रहती है। उसका आरोप है कि 25 मई को वह घर पर अकेली ही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन दबंग उसके घर मे घुस आए और उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसकी सास आ गई तो दबंगो ने उसकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के आ जाने से दबंग जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। तहरीर भिनगा कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें