विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 साल की मोहलक्षिका का कमाल, भारतीय परिधान में 5.3 KM स्केटिंग कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:17 PM (IST)

श्रावस्ती की छह वर्षीय मोहलक्षिका सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारतीय परिधान में 5.3 किमी रोलर स्केटिंग कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है।

इंडिया बुक रिकॉर्ड-2026 प्रमाण पत्र व मेडल के साथ मोहलक्षिका सिंह

इंडिया बुक रिकॉर्ड-2026 प्रमाण पत्र व मेडल के साथ मोहलक्षिका सिंह

HighLights

  1. मोहलक्षिका सिंह ने स्केटिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

  2. भारतीय परिधान में 5.3 किमी रोलर स्केटिंग की।

  3. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।

संवाद सूत्र, श्रावस्ती। राष्ट्रीय खेल दिवस पर बौद्ध परिपथ पर 52 महिला साइकिल चालकों के समूह का भारतीय परिधान में रोलर स्केटिंग करते हुए नेतृत्व करने वाली बालिका मोहलक्षिका सिंह ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती और खेल विभाग श्रावस्ती के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को आयोजित स्केटिंग एवं साइकिल रैली में लखनऊ के रवींद्र पल्ली निवासी लामार्टीनियर गर्ल्स स्कूल की छात्रा व उप्र की सबसे कम उम्र की कराटे ब्लैक बेल्ट धारक व जिमनास्टिक में विश्व रिकॉर्ड धारी मोहलक्षिका सिंह ने स्केटिंग ग्रुप का नेतृत्व किया था।

रिकॉर्ड के अनुसार छह वर्ष 10 माह 22 दिन की उम्र में उन्होंने रोलर स्केट्स पर महिला साइकिल चालकों के समूह का नेतृत्व करते हुए लगातार 5.3 किलोमीटर की दूरी तय की। इस उपलब्धि के लिए बालिका को इंडिया बुक रिकॉर्ड-2026 प्रमाण पत्र मिला है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नन्हीं मोहलक्षिका का साहस और प्रतिभा क्षेत्र की बालिकाओं व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें- कमल ककड़ी की खेती से यूपी के किसान जोगिंदर बने लखपति, 32 बीघा खेत से कमा रहे मोटा मुनाफा