विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती में दबंगों ने तीन लोगों को कमरे में बंधक बनाकर पीटा, 73 हजार रुपए लूटे

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:07 PM (IST)

श्रावस्ती में नहर चौराहे के पास दबंगों ने बीच-बचाव कर रहे तीन लोगों को बंधक बनाकर पीटा और 73 हजार रुपये लूट लिए।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. श्रावस्ती में तीन लोगों को बंधक बनाकर पीटा गया।

  2. दबंगों ने लगभग 73 हजार रुपये की लूट की।

  3. पुलिस ने बंधकों को छुड़ाया, 29 पर मामला दर्ज।

संवाद सूत्र, श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में नहर चौराहे के पास मंगलवार की शाम एक व्यक्ति से कुछ दबंग लोग विवाद कर रहे थे। इसी दौरान चार पहुंचे और विवाद शांत कराने लगे। इस पर दबंग नाराज हो गए और बीच-बचाव कर रहे तीन लोगों को घसीट कर कमरे में बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पिटाई करते लगभग 73 हजार रुपये छीन लिए।

एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी। हरदत्तनगर गिरंट व सोनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में बंधक बने तीनों को मुक्त कराया। पीड़ितों की तहरीर पर चार नामजद व 25 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।

हरदत्तनगर गिरंट के बादलपुरवा गांव निवासी सगीर खां मंगलवार को सोनवा क्षेत्र के तुलसीपुर बाजार से बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जमुनहा-बहराइच मार्ग पर फुलवरिया शाहपुर के निकट नहर चौराहे पर सगीर को हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के गलगल कोटिया निवासी महमूद खां व बादलपुरवा के वकील खां, मन्नान, हलीम समेत अन्य लोग मिल गए और विवाद करने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधकों को छुड़ाया

इसी दौरान वहां से गुजर रहे बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र के शेखपुरवा निवासी राकेश यादव, इस्राइल, सोनू व छोटू बीच-बचाव करने लगे। इस पर दबंग नाराज हो गए और राकेश, सोनू व छोटू को घसीटे हुए नहर चौराहे पर स्थित महमूद खां के मकान के कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से पिटाई की तथा 72 हजार 360 रुपये छीन लिए।

इसी बीच मौका इस्राइल जान बचा कर भाग निकले और पुलिस को मामले की सूचना दी। हरदत्तनगर गिरंट थाने के प्रभारी निरीक्षक महिमनाथ उपाध्याय व सोनवा थानाध्यक्ष विशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक लोगां को छुड़ाया।

पुलिस ने पीड़ित राकेश यादव की तहरीर पर महमूद खां, वकील खां, मन्नान, हलीम व 25 अज्ञात पर बंधक बनाकर मारपीट करने, जानलेवा हमला करने व लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक महिमनाथ उपध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से घायल