विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहु-बेटी सम्मेलन के लिए 4 अक्टूबर से पुलिस चलाएगी विशेष अभियान, श्रावस्ती में थानावार रोस्टर जारी

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:49 PM (GMT+05:30)

श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए 4 अक्टूबर से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण का उद्देश्य।

  2. श्रावस्ती में 4 अक्टूबर से बहू-बेटी सम्मेलन की शुरुआत।

  3. पुलिस विभाग द्वारा थानावार रोस्टर निर्धारित, एसपी ने दी जानकारी।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में अक्टूबर माह में बहू-बेटी सम्मेलन के आयोजन को लेकर पुलिस विभाग की ओर से थानावार रोस्टर निर्धारित किया गया है।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि चार अक्टूबर से बहू-बेटी सम्मेलन की शुरुआत होगी। पहले रविवार को पांडेयपुरवा, रामपुर ककरा, घोघवा कला, मोगला, देवरा, नेवरिया, तिलकपुर, खर्चविरान, छब्बामुरवा गांव में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

11 अक्टूबर द्वितीय रविवार को रामपुर, गोठवा, विशुनापुर, कोकल, मनवरियादीवान, शाहपुर कठौतिया, सदाशिव चंद्रावा, रघुवीपुरवा, मिश्रीपुरवा, 18 अक्टूबर तृतीय रविवार को हसनापुर, पिपरी, वीरपुर बगही, करियातीपुरवा, आलागांव, प्रह्लादा, शिवबालकपुरवा, बनकटवा, शिवपुर बनकट और 25 अक्टूबर चौथे रविवार को खजुहा, हल्लाजोत, चौकी राजपुर क्षेत्र, नदईडीह, रहमतू गांव, बेड़सरी, मुहम्मदापुरवा, टांडा व खरगूपुर गांव में बहू-बेटी सम्मेलन होगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले खराब मिलीं 143 EVM, जांच में जुटी बेंगलुरू से आई 12 इंजीनियरों की टीम

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।