विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में विधानसभा चुनाव से पहले खराब मिलीं 143 EVM, जांच में जुटी बेंगलुरू से आई 12 इंजीनियरों की टीम

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:23 PM (IST)

कानपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) जारी है, जिसमें 13 दिनों में 7688 यूनिट्स की जांच हुई है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. कानपुर में ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग जारी।

  2. जांच में 7688 यूनिट्स में से 143 मशीनें खराब मिलीं।

  3. बेंगलुरू से आई 12 इंजीनियरों की टीम कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) जारी है। 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान के दौरान 13 दिनों में 7688 यूनिट की प्राथमिक जांच पूरी हो चुकी है।

इनमें 143 मशीनें प्राथमिक जांच में खराब मिली हैं, जबकि 7545 यूनिट जांच में दुरुस्त पाई गईं। निर्वाचन आयोग के अनुसार एफएलसी में मशीनों की भौतिक और तकनीकी कार्यक्षमता की जांच की जाती है तथा प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई जाती है।

एफएलसी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 2519 बैलेट यूनिट (बीयू), 2580 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 2589 वीवीपैट की जांच हो चुकी है। इनमें चार बीयू, 65 सीयू और 74 वीवीपैट प्राथमिक जांच में खराब मिले। इन सभी को एफएलसी में रिजेक्ट दर्ज किया गया है। इस तरह कुल जांची गई मशीनों में खराब यूनिट की संख्या करीब 1.86 प्रतिशत है।

पुराने चुनावी डाटा को भी हटाने की होगी प्रक्रिया

बेंगलूरू से आई 12 इंजीनियरों की टीम मशीनों की जांच कर रही है। एफएलसी के दौरान मशीनों के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की पड़ताल के साथ पुराने चुनावी डाटा को भी हटाने की प्रक्रिया होती है।

यह भी पढ़ें- झांसी में बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफएलसी का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के तहत लगातार चल रहा है। खराब पाई गई मशीनों को अलग कर दिया जाता है, जबकि जांच में सही मिलने वाली यूनिट को आगे की चुनावी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है।