विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती में पुलिस की चलती गाड़ी से कूदा आरोपी, इलाज के दौरान मौत

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:15 AM (IST)

श्रावस्ती में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। गिलौला क्षेत्र में पुलिस वाहन से कूदने वाले ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पुलिस वाहन से कूदने वाले युवक की मौत हुई।

  2. बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति ने जान गंवाई।

  3. तीन घायल मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किए गए।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के सिसवारा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस वाहन से थाना भेजे जा रहे युवक ने चलते वाहन से छलांग लगा दी। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

एक अन्य हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया है।

सिसवारा गांव से संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत का निस्तारण करने के लिए पुलिस टीम के साथ नायब तहसीलदार आयुष गांव में गए थे। राजस्व टीम की अपेक्षा पर थाना प्रभारी के साथ पुरुष व महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

मौके पर उपस्थित कुछ महिलाओं व पुरुषों की ओर से राजस्व टीम के आदेश की अवहेलना व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पांच महिलाओं व मदारपुरवा निवासी कमलेश को 112 वाहन से थाने ले जा रही थी।

रास्ते में चलते वाहन का गेट खोलकर कमलेश गाड़ी से कूद गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भिनगा क्षेत्र के जौगढ़ निवासी प्रमोद मंगलवार की देर शाम बाइक से गांव निवासी फूलचंद, कुलदीप व टन्नन के साथ खरगौरा मोड़ की ओर से आ रहे थे। सेमरी-खरगौरा मार्ग पर चितईपुर पुल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा लाया गया। यहां प्रमोद की मौत हो गई। तीन को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू में चलती थार से लटके 2 युवक, वायरल हुआ वीडियो तो ट्रैफिक पुलिस पर उठे सवाल