विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती: नहर में दिखी दुर्लभ डॉल्फिन, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Published: Thu, 27 Aug 2026 05:53 PM (IST)

श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र के चौबेपुरवा गांव के पास नहर में एक डॉल्फिन बहकर आ गई। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

सिरसिया क्षेत्र के चौबेपुरवा गांव के पास नहर में चहलकदमी करतीं डाल्फिन

सिरसिया क्षेत्र के चौबेपुरवा गांव के पास नहर में चहलकदमी करतीं डाल्फिन

HighLights

  1. डॉल्फिन श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र की नहर में मिली।

  2. वन विभाग की टीम ने डॉल्फिन का सफल रेस्क्यू किया।

  3. स्वास्थ्य सुधार पर डॉल्फिन राप्ती नदी में छोड़ी जाएगी।

संवाद सूत्र, श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के चौबेपुरवा गांव के पास नहर में बहकर डॉल्फिन पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर डाल्फिन काे सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। टीम उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी में जुटी है।

ग्राम पंचायत रानीपुर के चौबेपुरवा गांव के पास स्थित नहर में गुरुवार को डॉल्फिन बह कर पहुंच गई। प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी वेद प्रकाश व ककरदरी रेंजर मोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम नहर के पास पहुंची।

सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन कर डॉल्फिन को बाहर निकाला। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि डॉल्फिन के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी के कारण उसे ककरदरी रेंज कार्यालय पर सुरक्षित रखा गया है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर राप्ती नदी में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, मोबाइल चार्ज लगाते समय हुआ हादसा