यूपी के किसानों के लिए बड़ी राहत: अब धान-मक्का समेत इन फसलों के नुकसान पर मिलेगा मुआवजा, ऐसे दर्ज करें शिकायत
श्रावस्ती जिले में 25,590 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराया है, जिससे उन्हें अर्नब चक्रवात से संभावित नुकसान पर मुआवजा मिल सकेगा।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
श्रावस्ती में 25,590 किसानों ने फसल बीमा कराया।
अर्नब चक्रवात से संभावित फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा।
72 घंटे के भीतर 14447 पर शिकायत दर्ज करें।
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों में धान, मक्का, अरहर व बागवानी में केला की फसल शामिल है। जिले में 25 हजार 590 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है। बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात के कारण जिले में तेज हवा, अत्यधिक बारिया के कारण खड़ी फसलों में नुकसान होने की संभावना है।
किस आधार पर किया जा सकता है दावा?
जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खड़ी फसलों को ओलावृष्टि, जलभराव (फसल धान को छोड़कर), भूस्खलन, बादल फटने, बिजली गिरने और फसल के कटाई के बाद 14 दिन तक खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल को प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने की स्थिति में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का दावा व्यक्तिगत आधार पर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- कंप्यूटर इंजीनियर बनीं IPS, फिर अपराधियों पर कसा शिकंजा; झांसी में अरीबा नोमान ने ऐसे किया साइबर सिंडिकेट का सफाया
इसके लिए आपदा आने के 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी की ओर से जारी टोल फ्री नंबर- 14447 पर सभी लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायत प्राप्त होने पर डीएम की ओर से गठित समिति जांच करेगी। जांच में फसल की क्षति पाए जाने पर क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
