रसोइयों ने बुलंद की आवाज
संसू, श्रावस्ती: लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट की ओर से बुध
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 10:52 PM (IST)
संसू, श्रावस्ती: लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट की ओर से बुधवार से जूनियर हाई स्कूल भिनगा परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन की छह मांगों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
रसोइयों के धरने में 1000 हजार में दम नही, दस हजार से कम नही का नारा जोर-शोर से लगाया गया। धरने को संगठन के जिलाध्यक्ष जिलेदार मौर्य, सचिव शिवप्रसाद के अलावा रामकुमार मिश्र, कंचना देवी, रामराजी, सुकादेवी, कुन्ना, कुसुमा, सीतादेवी, राधादेवी व कमलादेवी ने भी संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें