खेत गई किशोरी संग दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
संसू, जमुनहा(श्रावस्ती): थाना सोनवा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम घास काटने खेत गई किशोरी के
संसू, जमुनहा(श्रावस्ती): थाना सोनवा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम घास काटने खेत गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़तिा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव की 13 वर्षीय किशोरी गांव के पूरब स्थित खेतों की ओर घास काटने गई थी। वह खेत में मौजूद थी। इसी दौरान गांव का युवक प्रदीप पुत्र अनंत राम मौके पहुंच गया। उसने किशोरी को पीछे से दबोच लिया। मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद पीड़तिा ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग एकत्र हों, इससे पहले वह फरार हो गया। शुक्रवार को पीड़तिा के पिता ने थाने पर तहरीर दी। एएसपी पी.राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की। थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।