हिदी के शब्द भी नहीं पढ़ पाए पांचवीं के विद्यार्थी
जिलाधिकारी ओपी आर्य ने शनिवार को सिरसिया ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश स्कूलों में बिना अनुमति गायब मिले शिक्षक व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण तलब किया है। मध्यान्ह भोजन न बनने पर प्रधान शिक्षक का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय घोलिया बालूपुरवा में सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार व शिक्षामित्र माधुरी सिंह गायब मिलीं। यहां पंजीकृत 94 छात्रों में 58 उपस्थित थे। कक्षा पांच के बच्चे हिदी वर्णमाला के शब्द नहीं पढ़ पाए जबकि कक्षा तीन के बच्चे गणित के मामूली सवाल भी नहीं हल कर सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। एक माह में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय घोलिया बालूपुरवा से सहायक शिक्षक राजकुमार गायब मिले। यहां एमडीएम चूल्हे पर बनता मिला। रसोइयां ने बताया कि काफी दिनों से चूल्हे पर ही खाना बन रहा है।
श्रावस्ती: जिलाधिकारी ओपी आर्य ने शनिवार को सिरसिया ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश स्कूलों में बिना अनुमति गायब मिले शिक्षक व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण तलब किया है। मध्यान्ह भोजन न बनने पर प्रधान शिक्षक का वेतन रोक दिया।
प्राथमिक विद्यालय घोलिया बालूपुरवा में सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार व शिक्षामित्र माधुरी सिंह गायब मिलीं। यहां पंजीकृत 94 छात्रों में 58 उपस्थित थे। कक्षा पांच के बच्चे हिदी वर्णमाला के शब्द नहीं पढ़ पाए, जबकि कक्षा तीन के बच्चे गणित के मामूली सवाल भी नहीं हल कर सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। एक माह में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय घोलिया बालूपुरवा से सहायक शिक्षक राजकुमार गायब मिले। यहां एमडीएम चूल्हे पर बनता मिला। रसोइयां ने बताया कि काफी दिनों से चूल्हे पर ही खाना बन रहा है। प्रधान शिक्षक रामरंग से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए। प्राथमिक विद्यालय अहलादनगर टिटिहिरिया उत्तरी क्षेत्र से सहायक शिक्षक दुर्गेश सिंह गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय भचकाही में शिक्षामित्र सुमन चौधरी अनुपस्थित मिलीं। यहां एमडीएम नहीं बन रहा था। प्रधान शिक्षिका शिव रजनी से स्पष्टीकरण तलब किया।प्राथमिक विद्यालय परसोहना में बच्चों की संख्या बहुत कम पाई गई। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने की समय सीमा देते हुए डीएम ने गायब शिक्षकों से जवाब-तलब किया है। एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग मौजूद रहे।