Move to Jagran APP

धूप निकले से छटा कोहरा, मिली लोगों को राहत

धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। जिदगी पटरी पर लौटने लगी। तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ठंड और निमोनिया से पक्षियों की मौतें भी होने लगी हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM (IST)
धूप निकले से छटा कोहरा, मिली लोगों को राहत
धूप निकले से छटा कोहरा, मिली लोगों को राहत

श्रावस्ती : सुबह तराई कोहरे से ढकी रही। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप खिली तो सोमवार को न्यूनतम पारा भी उछल कर 10 डिग्री सेल्सिस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। जिदगी पटरी पर लौटने लगी। तराई में पड़ रही कड़ाके की ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ठंड और निमोनिया से पक्षियों की मौतें भी होने लगी हैं। ठंड से बचाव के लिए प्रशासनिक इंतजाम सिर्फ कागजों में ही दिख रहा है।

तराई में शीतलहरी का प्रकोप जारी है। ठंड का सबसे ज्यादा असर मजदूर वर्ग पेशा पर पड़ रहा है। ठंडक के चलते मजदूर वर्ग के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति कटान पीड़ितों की है। सड़क किनारे पाझा डाल कर रह रहे हैं। गलन भरी हवाएं झिरझिर टटिया को चीर कर कांटे की तरह चुभ रही हैं। ओढ़ने और बिछाने के लिए इनके पास मुकम्मल इंतजाम भी नहीं है। वैसे तो प्रशासन की ओर से अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह अलाव सिर्फ कागजों पर ही जल रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। तीन दिन पूर्व इकौना में ठंड और निमोनिया से एक कौए की मौत हो गई। बेसहारा मवेशी भी ठिठुर रहे हैं। कोहरे और पाले से फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। केले की फसल प्रभावित हो रही है तो आलू में झुलसा रोग लग रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि कोहरे और पाले से आलू की फसल को बचाने के लिए हल्की सिचाई करनी चाहिए। दिनभर कोहरा छाया रहा। कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सिरसिया संवादसूत्र के अनुसार भिनगा-सिरसिया मार्ग पर कोयलहवा गांव के पास जंगल से निकले नील गाय के बच्चे को कोहरे में किसी टैंपो ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। वनकर्मियों व पशु चिकित्सक को सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। खिली धूप से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन सुबह-शाम कोहरे से तराई लिपट जाती है। कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.