विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

म्यांमार के बौद्ध तीर्थयात्रियों ने श्रावस्ती के जेतवन महाविहार में की विश्वशांति की कामना

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:00 AM (IST)

म्यांमार के बौद्ध तीर्थयात्रियों ने श्रावस्ती के जेतवन महाविहार में पूजा-अर्चना कर लोक-मंगल व विश्व कल्याण की कामना की।

बुद्ध के करुणा, मैत्री और अहिंसा के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

बुद्ध के करुणा, मैत्री और अहिंसा के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

HighLights

  1. म्यांमार के बौद्ध तीर्थयात्रियों ने जेतवन महाविहार में पूजा-अर्चना की।

  2. तीर्थयात्रियों ने लोक-मंगल और विश्व कल्याण की कामना की।

  3. बुद्ध के करुणा, मैत्री, अहिंसा संदेश को जीवन में आत्मसात किया।

संवाद सूत्र, कटरा(श्रावस्ती)। बुद्ध की कर्मभूमि श्रावस्ती के जेतवन महाविहार में गुरुवार को म्यांमार के बौद्ध तीर्थयात्रियों ने पूजा-अर्चना कर लोक-मंगल व विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान तीर्थ क्षेत्र बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि संघं शरणं गच्छामि की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहा।

तीर्थयात्रियों ने जेतवन महाविहार में आनंद बोधि वृक्ष, गंधकुटी, सूर्यकुंड समेत विभिन्न स्तूपों के दर्शन और परिक्रमा के बाद बुद्ध वंदना की। बुद्ध के करुणा, मैत्री और अहिंसा के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। बौद्ध धर्मगुरु लिंपोक्षे ने कहा कि भगवान बुद्ध ने जेतवन की धरा से मानवता को सत्य, सदाचार और करुणा का मार्ग दिखाया।

उनका संदेश किसी एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए है। उन्होंने अनुयायियों से बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विदेशी तीर्थयात्रियों ने तीर्थ क्षेत्र के मठ-मंदिरों का दर्शन कर ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी ली।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।