स्कूली बच्चों में मिठाई बांट मनाया सपा संरक्षक का जन्मदिवस
श्रावस्ती : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को केक काट कर संगठन के संरक्षक मुलायम सिंह यादव
श्रावस्ती : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को केक काट कर संगठन के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान उनकी नीतियों, संघर्षो व विचारधारा पर चर्चा की गई। स्कूली बच्चों में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने कहा कि धरती पुत्र के नाम से ख्याति प्राप्त मुलायम सिंह यादव ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए संघर्ष किया है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोहम्मद रमजान, इंद्राणी वर्मा, ज्ञान प्रकाश कैराती, विजय कृष्ण यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह, हारून मंसूरी, अजय यादव, रामकुमार यादव व दद्दन खां ने भी संबोधित किया। इसके बाद सपाइयों ने प्राथमिक विद्यालय व काशीराम आवास में पहुंच कर मिठाइयां वितरित की। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष रामअधार सोनकर, सरोजनी शर्मा, सत्य पाल पटेल, अशरफ खां, सौरभ यादव, शमीम अहमद, बंशीलाल यादव, नन्हें यादव आदि मौजूद रहे।
प्रगतिशील सपा ने भी मनाया जन्मदिन
श्रावस्ती : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकृपाल यादव की अध्यक्षता में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भिनगा सीएचसी पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किया। गोष्ठी में उनके विचारों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मालिकराम यादव, रामचंद्र वर्मा, अजय सिंह, राजेश यादव, मुहम्मद इस्लाम, सालमा, चित्रगुप्त यादव, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।