पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने को करें वन्य जीवों का संरक्षण
संवादसूत्र श्रावस्ती तेंदुआ सुरक्षा माह (लेपर्ड) सुरक्षा माह के तहत भिनगा रेंज में कार्यशाला क
संवादसूत्र, श्रावस्ती: तेंदुआ सुरक्षा माह (लेपर्ड) सुरक्षा माह के तहत भिनगा रेंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पारिस्थितिक तंत्र का संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवों की सुरक्षा करने की अपील की गई।
मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र लखनऊ विष्णु सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की आमद होने पर तत्काल सूचना वन विभाग को दें। तेंदुए का स्वभाव आबादी में आने पर बदल जाता है, लेकिन इसे सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नील गाय, बंदर, सुअर आदि जीवों की अधिकता होने पर कृषि फसलों को नुकसान होगा। तेंदुआ व टाइगर इनका संतुलन बनाए रखते हैं। डीएफओ एपी यादव ने वन्य जीवों के आगमन पर उनकी घेराबंदी न करने की अपील की। रेंजर अशोक कुमार कश्यप ने तेंदुए के रात्रिचर व्यवहार व भोज्य आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से बताया। एसडीओ राजकुमार, रेंजर राधेश्याम यादव, वन दारोगा अमित वर्मा, बलराम गौड़, प्रमोद पाल के अलावा स्थानीय गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।