IAS मनोज कुमार राय बने श्रावस्ती के नए DM, देर रात एक्शन में दिखे जिलाधिकारी
नवागत जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने सोमवार देर रात श्रावस्ती के 39वें डीएम के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने सुशासन, पारदर्शिता और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की बात कही।

श्रावस्ती में पदभार संभालते जिलाधिकारी मनोज कुमार राय। फोटो- जागरण
HighLights
मनोज कुमार राय ने श्रावस्ती के 39वें जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला।
वह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, पहले विशेष सचिव थे।
सुशासन, पारदर्शिता और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। नवागत जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने सोमवार की देर रात जिले की कमान संभाल ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में पहुंचकर 39वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। नवागत डीएम 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा और राजनीतिक पेंशन विभाग के पद पर तैनात थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी को गार्ड आफ आनर दिया गया। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा।
आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जिले की समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली।
यह भी पढ़ें- स्कूलों में नया नियम लागू: पहली में 20 और दूसरी कक्षा में 100 का नोट पहचानना जरूरी, तभी 'निपुण' माने जाएंगे छात्र
सीडीओ शिशिर कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व ललित कुमार, एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव, आशीष भारद्वाज, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार रहे।