भारत के मन की बात का हुआ शुभारंभ
जासं, श्रावस्ती : भारत के मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को नगर पालिका सभागार में किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:24 PM (IST)
जासं, श्रावस्ती : भारत के मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को नगर पालिका सभागार में किया गया। इस मौके पर सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सदैव धारणा रही है कि भाजपा का संकल्प पत्र किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि देश का संकल्प पत्र हो, इसलिए 2014 के चुनावों में भी आमजन से सुझाव मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र सरकार है, जिसे जनता की सरकार होने का गौरव प्राप्त है। विधायक राम फेरन पांडेय ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों को लिखकर भारत के मन की बात बॉक्स में डाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें