गोविंद नाथ अध्यक्ष व अनंतराम मंत्री बने
श्रावस्ती: कलेक्ट्रेट तथागत सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 11:08 PM (IST)
श्रावस्ती: कलेक्ट्रेट तथागत सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से गोविंद मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
लेखपाल संघ के चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए वोट डाले गए। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि मतगणना के बाद गोविंद नाथ मिश्र को अध्यक्ष तथा अनंतराम को मंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मधुपचंद सहाय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, उपमंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव तथा आडीटर पद पर ललिता सिंह निर्विरोध चुनी गई। निर्वाचन संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें