भाजपा आयोजित करेगी किसान कल्याण मेला
श्रावस्ती: किसानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए भारत
श्रावस्ती: किसानों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। पार्टी की ओर से विधानसभावार मेले के आयोजन की तिथि तय कर दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए किसानों को मौके पर पहुंचने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी महेश मिश्रा ओम ने बताया की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका प्रचार-प्रसार कर हर किसान को योजना का लाभ देने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई थी। संगठन ने खुद से किसानों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। भिनगा विधानसभा क्षेत्र में स्थित शिवालिक महाविद्यालय में 16 जुलाई तथा श्रावस्ती विधानसभा में सीताद्वार तक 17 जुलाई को किसान कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शकर दयाल पाडेय करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाडेय भी मौजूद रहेंगे।