यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केजीबीवी की पांच छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति
श्रावस्ती : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी भिनगा में मंगलवार को छात्र-छात्रा

श्रावस्ती : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी भिनगा में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। देहात संस्था की मुस्कान परियोजना के मीना मंच की छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर चोट करते हुए नाटक का मंचन किया। डीएम दीपक मीणा ने छात्राओं की प्रतिभा की प्रसंशा करते हुए अव्वल पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।
मीना मंच के कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुन्ननपुर नौसहरा की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा कस्तूरबा विद्यालय हरिहरपुररानी व सिरसिया की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। डीएम ने कहा कि जिले की साक्षरता दर बहुत कम है। बच्चों की शिक्षा के लिए स्वयं सेवी संगठन भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। डीएम ने छात्राओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि अन्य स्कूलों में भी ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हैं बस उन्हें तरासने की जरूरत है। इस मौके छात्राओं ने बाल विवाह, बाल श्रम व दहेज प्रथा समेत विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर चोट करते हुए नाटक का मंचन किया। संचालन देहात संस्था की परियोजना समन्वयक शिल्पी सिंह ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राकेश, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अजीत उपाध्याय, महेंद्र सिंह, केयर इंडिया के प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र द्विवेदी, कस्तूरबा विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कैसरजहां, लेखाकार शैलेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, अर्जुन कुमार, वंदना मिश्रा, अर्चना, नीतू सिंह, दीप्ति वाजपेयी, सुधा बाल्मीकि, ओंकार यादव, शिव प्रसाद, दीक्षा दूबे आदि रहे।